आज की ताजा खबर

सेवा परमोधर्मा की मिशाल पेश कर क्षय रोगियों के बीच जन्मदिन की खुशियां बांटकर डॉ. उदयराज सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल

top-news

पोषण किट बांटकर दिया सेवा और संवेदना का संदेश, जोगराज हॉस्पिटल की पहल से मरीजों के चेहरों पर आई मुस्कान

लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़

फर्रुखाबाद l जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन जिले के विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उदयराज सिंह ने अपने जन्मदिन को क्षय रोगियों की सेवा के नाम कर मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जोगराज हॉस्पिटल में आयोजित सेवा कार्यक्रम में डॉ. उदयराज सिंह ने क्षय रोग से पीड़ित मरीजों के बीच पहुंचकर उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान मरीजों को फल, खाद्य सामग्री और पोषण संबंधी राहत किट वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान क्षय रोगियों से संवाद करते हुए डॉ. उदयराज सिंह ने उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली। पोषण सामग्री पाकर मरीजों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। जन्मदिन के अवसर पर मरीजों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानना और जरूरत के समय सहयोग उपलब्ध कराना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।


वर्षों से क्षय रोगियों की सेवा में जुटा जोगराज हॉस्पिटल

जोगराज हॉस्पिटल की ओर से पिछले कई वर्षों से क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अस्पताल द्वारा क्षय रोगियों की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार के साथ जरूरतमंद मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल भी की जाती रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को उपचार के साथ पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराकर उन्हें बीमारी से उबरने में सहयोग देना है।

चिकित्सकों के अनुसार क्षय रोग से मुकाबले में नियमित उपचार के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम में मरीजों को पोषण राहत किट प्रदान की गईं। साथ ही उन्हें नियमित रूप से दवा लेने, चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने और उपचार बीच में न छोड़ने के प्रति जागरूक किया गया।

 सेवा को उत्सव से जोड़ने का संदेश

डॉ. उदयराज सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर क्षय रोगियों के बीच पहुंचकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करना ही उत्सव की वास्तविक सार्थकता है। उनका कहना रहा कि बीमारी से जूझ रहे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। समय पर जांच, नियमित उपचार, पर्याप्त पोषण और जागरूकता के माध्यम से क्षय रोग के खिलाफ अभियान को गति दी जा सकती है। जोगराज हॉस्पिटल की इस पहल ने चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में अस्पताल की चिकित्सकीय एवं सहयोगी टीम ने मरीजों की आवश्यकताओं की जानकारी लेकर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम को मरीजों और उनके स्वजन ने सराहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *