आज की ताजा खबर

प्रोत्साहन समिति की बैठक, खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर

top-news

गुड्डू शुक्ला

बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों, स्पोर्ट्स स्टेडियम की सुविधाओं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल दिया जाए। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए नियमित रूप से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाए।

खिलाड़ियों का बनेगा ऑनलाइन डेटाबेस

डीएम ने खिलाड़ियों का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें खिलाड़ी का नाम, खेल विधा, उपलब्धियां और प्रतिभागिता का विवरण होगा। इससे प्रतिभाओं की पहचान और प्रशिक्षण योजना बनाने में मदद मिलेगी।

स्टेडियम में सुविधाएं बेहतर हों

डीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में साफ-सफाई, मैदानों के रखरखाव, खेल उपकरणों और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने हर माह विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता कराने, ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को भी जोड़ने पर जोर दिया। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने, फुटबॉल प्रशिक्षक की व्यवस्था और प्रशिक्षण शिविरों पर भी चर्चा हुई। बैठक में समिति की आय-व्यय, सोसायटी पंजीकरण नवीनीकरण, क्रिकेट मैदान और बैडमिंटन हॉल के बेहतर उपयोग पर भी मंथन हुआ। डीएम ने कहा कि खेल शारीरिक-मानसिक विकास के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *