आज की ताजा खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

top-news

दो दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चलने की चर्चा

रोहित अवस्थी

रुरुगंज, औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रूरुखुर्द के मजरा भूठा निवासी एक महिला का शव बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत के जाल में साड़ी के फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


भूठा निवासी पूनम देवी (27) पत्नी रवि सविता उर्फ योगेंद्र सिंह का शव देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत के जाल में साड़ी से फंदे पर लटका मिला।

बताया जाता है कि पति पत्नी में लगभग दो दिन से आपस में विवाद चल रहा था। रात में खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए। रात में पति ने उठकर देखा तो पत्नी कमरे में नहीं थी।

तलाश करने पर अंदर छत के जाल में पूनम का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मृतका के चाचा सुशील कुमार ने गुरुवार सुबह डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के एक वर्षीय पुत्री निधि और चार वर्षीय पुत्र प्रिंस हैं। रविंद्र कुमार की पुत्री निवासी बनामयी थाना भरथना की शादी लगभग छह वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *