आज की ताजा खबर

नगर पंचायत मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

top-news

स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और बिजली सुविधाओं को मिली नई सौगात

मोहम्मद नईम

 कुशीनगर। जनपद के नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली में 20 किलोवाट सोलर सिस्टम, वार्ड नंबर-5 में डिजिटल लाइब्रेरी तथा नगर की स्वच्छता व्यवस्था के लिए चार नई कूड़ा गाड़ियों का लोकार्पण किया। इसके अलावा नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवन एवं बाउंड्रीवाल का उद्घाटन, बहुप्रतीक्षित श्रीराम-जानकी मंदिर के लिए भूमि-पूजन तथा विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो मोबाइल ट्रांसफॉर्मरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मथौली में शुरू की गई इन सुविधाओं से नगरवासियों को सीधे लाभ मिलेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर पंचायत प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कई कार्य कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद यादव की ओर से बिरहा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। लोकगीतों के माध्यम से विकास और संस्कृति का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह, रामू राव, संजय सिंह मुन्ना, सभासद प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सिंह, विजय सिंह, गौतम मुनि तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, महंत सियाराम दास, विजय सैनी, ईश्वर चंद्र जायसवाल, पं. प्रमोद चौबे, अखिलेश दास गुप्ता, अरुण पांडेय, प्रदीप सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ल, मनोनीत सभासद अजय कन्नौजिया, अनिल शर्मा, व्यास मुनि सिंह, त्रिलोकी जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि व नपं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *