आज की ताजा खबर

मीना के जन्मदिन पर गूंजा बालिका अधिकार और शिक्षा का संदेश

top-news

बाल विवाह, भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ जागरूकता का दिया संदेश

मोहम्मद नईम

कसया कुशीनगर। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गवलिया में गुरुवार को मीना का जन्मदिन उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया तथा उसे माला पहनाकर स्वागत करने के साथ उपहार भी भेंट किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि मीना एक काल्पनिक पात्र होते हुए भी समाज में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और समानता का महत्वपूर्ण संदेश देती है। वह एक उत्साही एवं विचारवान किशोरी के रूप में सामाजिक बाधाओं के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि मीना का चरित्र यह संदेश देता है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।


उन्होंने कहा कि मीना के माध्यम से बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव तथा शिक्षा से वंचित रखने जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में समानता, शिक्षा और बालिका अधिकारों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

मीना का जन्मदिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गवलिया विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मीना मंच की सुगमकर्ता विद्यावती, स्वेता यादव और दीपक कुमार ने बच्चों को मीना के संदेशों और सामाजिक सरोकारों से परिचित कराया।

इस दौरान सुबोध शुक्ल, प्रिंस त्रिपाठी, संध्या शर्मा, मोनम यादव सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *