आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी, मौत
- दैनिक लोक भारती
- 24 Sep, 2026
रोहित अवस्थी
मुरादगंज, औरैया। मुरादगंज चैकी क्षेत्र के भीखेपुर कस्बा में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकती मिली। ससुरालीजन परिजनों को सूचना देकर गायब हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फफूंद थाना क्षेत्र के सिमहारा गांव निवासी स्व. प्रेम कुमार की पुत्री विभा कुमारी (28) की शादी 26 अप्रैल को जुहीखा रोड भीखेपुर मूल निवासी मिलक थाना अयाना के जगदीश कुशवाहा के पुत्र आलोक के साथ हुई थी। आलोक जुहीखा रोड स्थित मकान पर ही रह कर एक निजी विद्यालय में पढ़ाने के अलावा घर पर एक कोचिंग भी चलाता है।
विभा के चाचा नीलम कुमार और भाई पवन कुमार ने बताया कि शादी के बाद से लगातार विभा को उसकी सास सुनीला के द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान किया जा रहा था। गुरुवार सुबह भी आलोक ने फोन करके बताया था सुनीला और विभा के बीच फिर से झगड़ा हुआ है। इसके कुछ देर बाद ही आलोक ने बताया कि विभा ने फांसी लगा ली है।
परिजन तुरंत भीखेपुर पहुंचे। जहां उन्हें ससुर जगदीश और सास सुनीला मौजूद मिले। अंदर कमरे में विभा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। परिजनों और पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार व मुरादगंज चैकी प्रभारी विकास त्रिपाठी ने शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







