आज की ताजा खबर
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिक्षक स्वाभिमान की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने की अपील
- दैनिक लोक भारती
- 24 Sep, 2026
डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान, वरीयता क्रम-1 देने की अपील
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षक समाज के बीच संपर्क और समर्थन की अपील तेज हो गई है। समर्थकों ने उन्हें शिक्षकों के स्वाभिमान, सम्मान और अधिकारों की आवाज बताते हुए वरीयता क्रम-1 पर समर्थन देने की अपील की है।
समर्थकों का कहना है कि शिक्षक समाज को ऐसे प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है, जो स्वयं शिक्षा जगत की चुनौतियों और शिक्षकों की समस्याओं को समझता हो। उनके अनुसार डॉ. संजयन त्रिपाठी ने तीन दशकों से अधिक समय तक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहकर शिक्षक हितों को प्राथमिकता दी है।
शिक्षक हितों की आवाज बुलंद करने का दावा
समर्थकों द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि शिक्षकों और छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर डॉ. त्रिपाठी ने लगातार अपनी आवाज उठाई है। उनका दावा है कि प्रबंधन अथवा शासन स्तर से शिक्षकों के हितों से जुड़े प्रतिकूल निर्णय सामने आने पर उन्होंने उनका विरोध किया और शिक्षक समाज के पक्ष को सामने रखने का प्रयास किया।
अनुभव और शैक्षणिक पृष्ठभूमि को बनाया आधार
डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन में जारी संदेशों में उनके तीन दशक से अधिक के शैक्षणिक अनुभव को प्रमुख आधार बनाया गया है। समर्थकों का कहना है कि बदलते शैक्षणिक परिवेश, नई नीतियों और शिक्षकों के सामने आ रही चुनौतियों के बीच विधान परिषद में शिक्षा जगत की समस्याओं को मजबूती से रखने वाला प्रतिनिधित्व जरूरी है।
उनके समर्थकों ने उनके व्यक्तित्व की सहजता, शालीनता और शिक्षकों के बीच उपलब्धता को भी प्रमुखता से रेखांकित किया है। हिंदी भाषा के विद्वान प्रो. सत्यनारायण त्रिपाठी की शैक्षणिक विरासत का उल्लेख करते हुए समर्थकों ने डॉ. संजयन त्रिपाठी को शिक्षा और शिक्षक हितों के प्रति समर्पित बताया है।
“शिक्षक समाज की आवाज को मिलेगी मजबूती”
समर्थकों ने कहा कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद तक पहुंचाने का माध्यम भी है। इसी आधार पर उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से डॉ. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. संजयन त्रिपाठी को वरीयता क्रम-1 पर समर्थन देकर शिक्षक समाज अपनी आवाज को मजबूती प्रदान कर सकता है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







