आज की ताजा खबर

एक साल में ही उखड़ने लगी सड़क

top-news

देवेंद्र शर्मा

परतावल, महराजगंज । परतावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैजौली में करीब 7.50 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड निर्माण के एक साल के भीतर ही उखड़ने लगी है। शिकायत पर अवर अभियंता अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच की।

 शिकायतकर्ता ने बताया कि सड़क सुभाष के खेत से राजेंद्र के घर तक बनाई गई है। आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी कर गुणवत्ताविहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे सड़क जल्द खराब हो गई। उन्होंने तकनीकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। जांच के दौरान सड़क के आसपास बनी दीवार भी कई स्थानों पर टूटी मिली। जेई ने सड़क की खराब स्थिति की रिपोर्ट तैयार की है।     

बीडीओ कृष्ण कांत शुक्ला ने बताया कि जांच आख्या के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *