आज की ताजा खबर

जंगली सूअर के शिकार के आरोप में एक गिरफ्तार

top-news

मौके से करीब 25 किलो मांस और पांच बाइक बरामद, 10-12 लोग मौके से फरार

शोएब खान

पीलीभीत। थाना पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम भायपुर में मुर्गी फार्म के पास जंगली सूअर के शिकार की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 25 किलो जंगली सूअर का मांस बरामद करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि 10 से 12 अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे।

वन विभाग के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे मुखबिर से ग्राम भायपुर में जंगली सूअर के शिकार की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। मौके से जयवीर पुत्र नोखे लाल निवासी ग्राम सबलपुर खास, थाना पूरनपुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान जंगली सूअर का करीब 25 किलो मांस बरामद होने का दावा किया गया है।

कार्रवाई के दौरान मौके से पांच मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। बताया गया कि टीम को देखकर वहां मौजूद करीब 10 से 12 लोग मौके से फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति को वन विभाग के रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग की टीम फरार लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जानकारी जुटा रही है। बरामद मांस को लेकर भी आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *