आज की ताजा खबर

एक छत के नीचे मिलीं स्वास्थ्य संबंधी कई सुविधाएं

top-news

देवेंद्र शर्मा

परतावल, महराजगंज l सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

शिविर का शुभारंभ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। शिविर में मरीजों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

फैमिली प्लानिंग, एएनसी जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग, ओपीडी और आईपीडी की विशेष सुविधाएं दी गईं। गर्भवती महिलाओं की जांच कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया।

वहीं गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग कर बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, सतीश मद्धेशिया, नंदू दुबे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, संजीव सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *