आज की ताजा खबर
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
- दैनिक लोक भारती
- 24 Sep, 2026
निर्माण कार्य में श्रमशक्ति बढ़ाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जिलाधिकारी संजय चौहान द्वारा बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, छात्रावास, कैंटीन सहित विभिन्न भवनों एवं परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य निरंतर प्रगति पर है तथा निर्धारित समयावधि में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में लगाई गई श्रमशक्ति को तत्काल बढ़ाया जाए तथा कार्य की गति में तेजी लाते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, छात्रावास एवं कैंटीन आदि भवनों के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का ही प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का समय-समय पर निर्धारित संस्था/मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से गुणवत्ता परीक्षण कराया जाता रहे, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी एवं गुणवत्ता की सतत जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर में जल निकासी की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पूरे परिसर में समुचित नाली निर्माण कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य की नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्धारित समयसीमा में विश्वविद्यालय परिसर को पूर्ण रूप से तैयार करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यदायी संस्था वेन्सा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर वेन्टेश, अखिलेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता, निर्माण खण्ड (भवन), लो०नि०वि०, संतोष मणि तिवारी, अधिशासी अभियंता, लो०नि०वि० गोरखपुर, श्यामाचरण शुक्ला, परामर्शी, तहसीलदार कसया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक कुशीनगर एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







