आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सपा से नजदीकी या राजनीतिक दगाबाजी? भाजपा के संरक्षण में मलाई काटने वाले केसी शाक्य का ‘साइकिल’ प्रेम उजागर
- दैनिक लोक भारती
- 24 Sep, 2026
कई दलबदलू नेता सत्ता पक्ष को झटका देने को तैयार बैठे है,केवल वक्त का इन्तजार कर रहे है : सूत्र
परविन्दर प्रताप सिंह
बदायूं। सहानुभूति और संगठन के दम पर जिस परिवार को सत्ता का पूरा स्वाद चखाया गया, वही परिवार अब वफादारी की सीमाएं लांघता दिख रहा है। दातागंज/क्षेत्रीय राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता पार्टी की ब्लॉक प्रमुख विनीता शाक्य के देवर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य अचानक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात की तस्वीरें और सपा सांसद नीरज मौर्य के साथ क्षेत्र में उनका भ्रमण अब सत्ता के गलियारों में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सत्ता पक्ष के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि शाक्य परिवार का राजनीतिक वजूद खड़ा करने में भाजपा का ही सबसे बड़ा हाथ रहा है।
भाजपा का हाथ, पूरे परिवार को मिला 'राजपाठ'
साल 2017 से भाजपा का दामन थामने वाले केसी शाक्य और उनके परिवार पर भाजपा संगठन व स्थानीय कद्दावर नेताओं ने अपरंपार मेहरबानी दिखाई थी।
भाभी को ब्लॉक प्रमुख बनाया: भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ 'बब्बू भैया' और डीसीडीएफ चेयरमैन रवेन्द्र पाल सिंह ने पार्टी के कई वरिष्ठ व कद्दावर नेताओं को नजरअंदाज करते हुए विनीता शाक्य को पूरी ताकत से बीडीसी और फिर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जितवाया।
पत्नी को प्रधानी: केसी शाक्य की पत्नी मुन्नी देवी को ग्राम प्रधान बनवाने में पार्टी की सीधी भूमिका रही।
पिता को चेयरमैन पद: पिता रमेश शाक्य को भूमि विकास बैंक का चेयरमैन बनवाकर सत्ता का हर शीर्ष पद इस परिवार की झोली में डाल दिया गया।
पाँच साल तक भाजपा की छत्रछाया में सत्ता की मलाई चाटने के बाद, अब 2026 आते-आते केसी शाक्य का भाजपा से 'मोहभंग' होना क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा है।
वायरल वीडियो ने खोली पोल: "अब ये अपनी पार्टी में आ गए हैं"
हालांकि, केसी शाक्य अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सफाई पेश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो उनकी राजनीतिक चालबाजी को बेनकाब कर रहा है। वीडियो में सपा सांसद नीरज मौर्य सार्वजनिक मंच से यह कहते सुने जा रहे हैं—
"केसी शाक्य अब अपनी पार्टी में वापस आ गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से इनकी मुलाकात हो चुकी है और अब यह सपा को मजबूत करने का काम करेंगे।"
सपा सांसद का यह सार्वजनिक बयान और केसी शाक्य का उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर घूमना यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी है, बस औपचारिक घोषणा बाकी है।
भाजपा संगठन की खामोशी पर उठते सवाल
इतना सब कुछ होने के बावजूद भाजपा संगठन का मूकदर्शक बने रहना आम कार्यकर्ताओं को अखर रहा है। जिन कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके इस परिवार को सत्ता के शिखर पर पहुंचाया, वे आज खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा संगठन इस राजनीतिक 'धोखेबाजी' पर कोई कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा या फिर यह खामोशी किसी बड़े तूफान से पहले की शांति है? आने वाले दिन यह तय करेंगे कि वफादारी की परीक्षा में अनुशासित कही जाने वाली भाजपा अपने ही गढ़ में क्या कदम उठाती है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कुछ दलबदलू नेता वक्त का इन्तजार कर रहे है और सत्ता पक्ष को झटका देकर विपक्ष की गोद में बैठे दिखेंगे,अब देखते है इस दावे में कितनी सच्चाई है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







