आज की ताजा खबर

अवैध शराब और नशीले पदार्थों में लिप्त लोगों के विरुद्ध करें कठोर कार्रवाई: डीएम

top-news

गुड्डू शुक्ला

बलरामपुर। आबकारी और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाए।  अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह निर्देश जनपद में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड (NCORD) की बैठक दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए, ताकि तस्करी और बिक्री की सटीक जानकारी मिल सके और उस पर तत्काल कार्रवाई हो।

नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता

बलरामपुर की नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा को देखते हुए डीएम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने को कहा। उन्होंने पुलिस, आबकारी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

विद्यालयों में जागरूकता अभियान

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए डीएम ने विद्यालयों और कॉलेजों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। विद्यार्थियों को नशे से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि नशे के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता भी जरूरी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *