आज की ताजा खबर

सिसवा बाजार में गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा का विसर्जन डोल, उमड़ा जनसैलाब

top-news

रविन्द्र कुमार

सिसवा बाजार, महराजगंज।स्थानीय नगर सिसवा बाजार में आज मां दुर्गा का डोल गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।


मां दुर्गा  के डोल की शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रंग-बिरंगे कार्यक्रमों और आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

मां दुर्गा जी के डोले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था, आपसी सौहार्द और भक्ति के रंग में रंगा सिसवा बाजार देर तक भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल मौजूद रही।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *