आज की ताजा खबर

युवक की मौत पर प्रदर्शनः 21 अक्टूबर को ग्वालियर में नाले से मिली थी लाश, परिजनों ने घेरी कोतवाली

top-news

इटावा 23 अक्टूबर युवक की मौत पर प्रदर्शनः 21 अक्टूबर को ग्वालियर में नाले से मिली थी लाश, परिजनों ने घेरी

इटावा कोतवाली जानकारी के अनुसार, बृजेद्र 11 अक्टूबर को अपने एक रिश्तेदार की नाबालिग बेटी को बरामद कराने के लिए पुलिस टीम के साथ अहमदाबाद गए थे। पुलिस ने वहां किशोरी को बरामद कर उसे भगाकर ले जाने के आरोपी युवक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था।

इटावा l वापसी के दौरान कार में जगह कम होने के कारण बृजेंद्र और उनके एक अन्य रिश्तेदार को अहमदाबाद में ही छोड़ दिया गया था। इसके बाद दोनों किसी तरह ग्वालियर पहुंचे, जहां से बृजेंद्र अचानक लापता हो गए।दूसरा रिश्तेदार अकेले इटावा लौट आया और परिजनों को बृजेंद्र के लापता होने की जानकारी दी। परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच 21 अक्टूबर को ग्वालियर के एक नाले से बृजेंद्र का शव बरामद हुआ।


ग्वालियर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद 22 अक्टूबर को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।दूसरा रिश्तेदार अकेले इटावा लौट आया और परिजनों को बृजेंद्र के लापता होने की जानकारी दी। परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच 21 अक्टूबर को ग्वालियर के एक नाले से बृजेंद्र का शव बरामद हुआ। ग्वालियर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद 22 अक्टूबर को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।गुरुवार रात करीब 9 बजे शव इटावा पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन शव लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गए। उनके साथ सैकड़ों लोग भी पहुंच गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों ने साथ गए रिश्तेदार पर बृजेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस पर मामले में शुरुआत में ठोस कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। देर रात करीब 11 बजे तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने निष्पक्ष जांच और आरोपों के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए।सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की पुलिस ने कराया है।

परिजनों ने युवक के एक करीबी व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया गया है। वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। परिजनों को समझाकर शांत करा दिया गया है।मृतक के भाई विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बृजेंद्र की गुमशुदगी के मामले में नामजद युवक को पुलिस थाने लेकर आई थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। विजय सिंह ने उसी युवक पर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसलिए परिवार शव लेकर जा रहा है।फिलहाल, बृजेंद्र की मौत के मामले में परिजनों की ओर से हत्या के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ग्वालियर पुलिस से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *