आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अजगर निकलने से मची दहशत, पार्किंग में खड़ी कार में घुसा
- दैनिक लोक भारती
- 23 Oct, 2026
15 से 20 दिन पहले भी परिसर में दिखाई दिया था अजगर, बार-बार वन्यजीव की मौजूदगी से मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा पर उठे सवाल
अमित कुमार
इटावा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर के पार्किंग एरिया में करीब पांच से छह फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर पार्किंग में खड़ी एक कार के आसपास घूमता नजर आया और बाद में कार के अंदर घुस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।
बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 दिन पहले भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक अजगर दिखाई दिया था। एक ही स्थान पर बार-बार अजगर निकलने की घटनाओं से स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों का भी लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में परिसर में अजगर की मौजूदगी लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बार-बार अजगर दिखाई देना सामान्य घटना नहीं है। लोगों ने संबंधित विभाग से परिसर की जांच कराने और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
बार-बार अजगर निकलने से बढ़ी चिंता
लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदी परिसर में बार-बार अजगर कहां से निकल रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि मरीजों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार के खतरे का सामना न करना पड़े।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







