आज की ताजा खबर

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर डीएम और एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

top-news

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने बढ़पुरा में लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

अमित कुमार 

इटावा। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले में मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भ्रमणशील रहकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विकासखंड बढ़पुरा स्थित मतदान केंद्र का जायजा लेकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों को परखा।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इटावा पुलिस ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *