आज की ताजा खबर

अंबेडकरनगर में शिक्षक निर्वाचन के मतदान केंद्र का एसपी प्राची सिंह ने किया निरीक्षण

top-news

जहांगीरगंज ब्लॉक स्थित केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिसकर्मियों को अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने और मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर प्राची सिंह ने जहांगीरगंज ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मतदान केंद्र के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और वहां तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी परखी। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।


मतदाताओं की सुविधा और नियमों के पालन पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, लागू प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया।

इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *