आज की ताजा खबर

मलिन बस्ती में महिलाओं को योजनाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

top-news

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शिविर आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

मोहम्मद नईम

पडरौना, कुशीनगर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शुक्रवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के रामधाम विशुनपुरा स्थित मलिन बस्ती में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं एवं आमजन को सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री बाल सेवा एवं सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता और लाभ बताए गए। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह ने महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181 और आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वॉलंटियर ज्योति ने निःशुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता रामवृक्ष गिरि ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान राजू कुमार, दिनेश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अंत में योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित कर पात्र लोगों से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *