आज की ताजा खबर

माता के जागरण में झूमे श्रद्धालु,झांकियों की प्रस्तुति देख उत्साहित हुए दर्शक

top-news

शिव शक्ति जागरण समिति का आयोजन

सुशील मिश्रा

सुल्तानपुर l दुर्गा पूजा महोत्सव में शिव शक्ति जागरण समिति के संयोजन में शहर के शिव चौक पर 22 वें वर्ष भगवती का जागरण का आयोजन हुआ।आईजी अयोध्या मंडल सोमेन वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष जागरण की ज्योति जलाई।


यहाँ कार्यक्रम के संयोजक अनिल द्विवेदी ने बताया देव पुरोहित महासभा के अध्यक्ष आचार्य प्रवीण तिवारी आचार्य सर्वेश अखिलेश तिवारी समेत दर्जनो पुरोहितों ने पूजा अर्चना के साथ जागरण की शुरुआत की.महामाई की महाआरती में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह, नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्रा ,डॉक्टर संजय मिश्रा ,डॉक्टर भगत ,डॉक्टर रवि त्रिपाठी ,सरदार बलदेव सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ,आलोक ,आर्य दिनेश चौरसिया ,सरदार बलविंदर सिंह ,बबिता तिवारी ,संगीता शुक्ला ,दिनेश चौरसिया ,समीर ,मयंक ,शंकर लाल कैलाशी पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा ,राजदेव शुक्ल,कृष्ण चंद्र पाठक ,विशाल तिवारी,रामानंद मिश्रा, सत्यम आशीष पांडे ,सनी संजय तिवारी ,सुनील श्रीवास्तव ,राजू अग्रवाल ,कमलेश वर्मा ,कंचन गुप्ता ,रवि सोनी ,अंकित लोहिया ,परितोष कसौधन, प्रिंस कुमार अग्रहरी ,आशीष सिंह समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए।

यहाँ राष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी सिमोन शुक्ल व उनके भाई को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के संयोजक अनिल द्विवेदी में सभी को मोती की माला स्मृति चिन्ह हुआ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। देर रात तक भजन सम्राट धर्मेंद्र पांडेय ,अतुल पांडेय ,धीरज ,संजना चौधरी ,प्रशांत आदि आदि कलाकारों ने अपनी भक्ति भाव की रचनाओं से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया वहीं गोंडा से आये राजा छलिया की झांकी मैं महिषासुर मर्दिनी नर्सिंह अवतार गणेश वंदना आदि कार्यक्रमों को लेकर दर्शक उत्साहित दिखे।

यहां मौजूद सभी महिला संस्थाओं को माता की चुनरी श्रृंगार के समान प्रसाद स्वरूप भेंट किया गया। कार्यक्रम संपन्न कराने में राज यादव ऋतिक सिंह डॉक्टर मनीष द्विवेदी अमित श्रीवास्तव प्रशांत श्रीवास्तव समेत दर्जन लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *