आज की ताजा खबर

किछौछा में एक दर्जन से अधिक मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए रवाना

top-news

रंग-बिरंगे गुलाल और भक्तिमय गीतों के बीच डीजे की धुन पर थिरके युवा

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही बसखारी पुलिस

लालमणि गोंड

आलापुर अंबेडकरनगर l नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में शुक्रवार की देर शाम मां दुर्गा की एक दर्जन से अधिक प्रतिमाएं धूमधाम से विसर्जन के लिए रवाना हुईं। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाते हुए और भक्तिमय गीतों के बीच डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विसर्जन यात्रा में महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए नम आंखों से माता रानी को विदाई देते दिखाई दिए। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्ति, उत्साह और उल्लास के बीच प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए रवाना किया गया।


इस दौरान भारत गुप्ता, ओमकार गुप्ता, मख्खू वैद्य, जिलाजीत, साहिल सोनी, सतीश गुप्ता, अमित मद्धेशिया, हरिशंकर, श्यामजी अग्रहरि, मानस गुप्ता, संतोष, अशोक गुप्ता, अमरीश कुमार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय कश्यप और पप्पू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रही पुलिस

विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किछौछा चौकी इंचार्ज रबीश कुमार के  उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक रिंकू सरोज, कांस्टेबल शिवेंद्र कुमार, कांस्टेबल अमित चौरसिया, कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला, कांस्टेबल हरिश्चंद्र चौधरी और कांस्टेबल राजेश कुमार पाल सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के बीच विसर्जन यात्रा के दौरान लगातार निगरानी की गई, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *