आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
तमकुहीराज में 31 अक्टूबर से सजेगा राष्ट्रीय रॉकेट्री कप का मंच
- दैनिक लोक भारती
- 25 Oct, 2026
देशभर की 76 टीमें दिखाएंगी वैज्ञानिक प्रतिभा, 608 विद्यार्थी और 150 शिक्षक-मेंटर होंगे शामिल; सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। पूर्वांचल में विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीक को नई उड़ान देने की तैयारी है। कुशीनगर के तमकुहीराज में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर की ‘IN-SPACE नारायणी रॉकेट्री कप-2026’ प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की 76 टीमें रॉकेट्री और कैनसेट तकनीक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में 608 विद्यार्थी तथा 150 शिक्षक और मेंटर हिस्सा लेंगे।
देवरिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने रविवार को कुशीनगर स्थित पथिक निवास में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूर्वांचल के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
48 कैनसेट और 28 मॉडल रॉकेट टीमें लेंगी हिस्सा
भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACE) द्वारा श्रीनारायणी साइंस डेवलपमेंट फाउंडेशन (SSDF), उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 48 टीमें कैनसेट और 28 टीमें मॉडल रॉकेट्री श्रेणी में भाग लेंगी।
प्रतिभागी रॉकेट निर्माण, डिजाइन, पेलोड तकनीक और प्रक्षेपण की बारीकियां सीखेंगे। साथ ही पेलोड को निर्धारित ऊंचाई तक पहुंचाने और सुरक्षित वापस लाने जैसी तकनीकी चुनौतियों पर काम करेंगे। कैनसेट के माध्यम से विद्यार्थियों को छोटे उपग्रह जैसी प्रणालियों, पेलोड डिजाइन और मिशन प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
‘अमृत प्रयास’ से गांवों तक पहुंचेगी वैज्ञानिक सोच
सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि उनकी दस वर्षीय विकास रणनीति ‘अमृत प्रयास’ का उद्देश्य शिक्षा, तकनीक, उद्यमिता और जनभागीदारी के माध्यम से देवरिया लोकसभा क्षेत्र का विकास करना है। इस प्रतियोगिता से स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के विद्यार्थियों के साथ सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष तकनीक का उपयोग केवल वैज्ञानिक अनुसंधान तक सीमित नहीं है। कृषि, मौसम पूर्वानुमान, फसल निगरानी और ग्रामीण विकास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजन के माध्यम से किसानों, ग्राम प्रधानों और ग्रामीण युवाओं को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
IN-SPACE के प्रमोशन निदेशालय के निदेशक एवं एएसआई के कार्यकारी सचिव डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता विद्यार्थियों को वास्तविक तकनीकी चुनौतियों पर काम करने का अवसर देगी। इससे भविष्य के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी उद्यमियों को तैयार करने में मदद मिलेगी।
वहीं, प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पंधारी यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (एसटीईएम) आधारित शिक्षा को मजबूती मिलेगी।
यह आयोजन अंतरिक्ष शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे कुशीनगर और देवरिया क्षेत्र को राष्ट्रीय वैज्ञानिक गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







