आज की ताजा खबर

उन्नाव में दैनिक वृतांत के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन, श्रीकांत शुक्ला बने जिला ब्यूरो चीफ

top-news

संपादक अनाम पांडेय ने किया कार्यालय का उद्घाटन, डिजिटल लोक भारती की जिम्मेदारी भी संभालेंगे श्रीकांत शुक्ला

कार्यक्रम में पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, समाचार जगत में बेहतर कार्य की जताई उम्मीद

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

उन्नाव। रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को दैनिक वृतांत के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन कानपुर के संपादक अनाम पांडेय ने किया। इस अवसर पर श्रीकांत शुक्ला को दैनिक वृतांत का जिला ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया। इसके साथ ही उन्हें डिजिटल लोक भारती का कार्यभार भी सौंपा गया।

कार्यालय के उद्घाटन और नियुक्ति के अवसर पर उपस्थित लोगों ने नई जिम्मेदारी के लिए श्रीकांत शुक्ला को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दैनिक वृतांत और डिजिटल लोक भारती के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।


पत्रकारों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में डॉ. सुधीर शुक्ला, डॉ. मनीष सेंगर, संतोष तिवारी, लक्ष्मीकांत शुक्ल, अखिलेश अवस्थी, कौशलेन्द्र मिश्रा, एडवोकेट विनोद पाल, राज्य तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रामजी, सुशील तिवारी, अजय बाजपेयी , मोहम्मद आरिफ़ और रामू बाजपेयी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दैनिक वृतांत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि समाचार पत्र तथा डिजिटल मंच के माध्यम से पाठकों तक उपयोगी और जनसरोकार से जुड़ी खबरें पहुंचाई जाएंगी।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *