आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बंथरा में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, रिश्तेदार बहू समेत तीन गिरफ्तार; नाबालिग भी हिरासत में
- दैनिक लोक भारती
- 25 Oct, 2026
घर में अकेली भूरी देवी की गला दबाकर की गई थी हत्या, नकदी और चांदी के जेवर बरामद; चोरी की साजिश में रिश्तेदारों की भूमिका आई सामने
रोहित अवस्थी
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बंथरा गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला भूरी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना बिधूना, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने घर में चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के दौरान महिला के जाग जाने और शोर मचाने की आशंका पर कथित रूप से तौलिये से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि बंथरा गांव में भूरी देवी पत्नी अनंगपाल की घर के अंदर मृत्यु हो गई है। वह गांव में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति और बेटे हरियाणा के फरीदाबाद में निजी नौकरी करते हैं। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतका के पति अनंगपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी दानवीर सिंह उर्फ गोलू ने कथित तौर पर बताया कि दशहरे से पहले रेनू सेंगर और रजित सिंह के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर बातचीत के दौरान चोरी की योजना बनाई गई थी। रेनू ने भूरी देवी के घर में नकदी और आभूषण होने की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात गोलू और बाल अपचारी दीवार फांदकर घर में घुसे और नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। इसी दौरान भूरी देवी के जागने पर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी संदेह से बचने के लिए अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।
बेला-बिधूना रोड से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बेला-बिधूना रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दानवीर सिंह उर्फ गोलू धाकरे पुत्र स्वर्गीय वीरी सिंह निवासी नगला अणू, थाना बरहन, जिला आगरा, रेनू सेंगर पत्नी स्वर्गीय आलोक उर्फ गुड्डन निवासी ग्राम बंथरा, थाना बिधूना और रजित सिंह पुत्र जयसिंह राजावत निवासी गोहानी, थाना चकरनगर, जिला इटावा शामिल हैं। रेनू सेंगर मृतका के जेठ के बेटे की बहू बताई गई हैं, जबकि रजित सिंह गोलू की बुआ का बेटा है। एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
चांदी के जेवर और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 ग्राम वजन की एक जोड़ी चांदी की तोड़ियां, लगभग 15 ग्राम वजन की 11 बिछिया और 9,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में बिधूना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार जादौन, स्वाट एवं सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी और उपनिरीक्षक उदयप्रकाश सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







