आज की ताजा खबर

चोरी का 12 पहिया डंपर बरामद, आगरा का तेज सिंह गिरफ्तार

top-news

भाऊपुर हाईवे ओवरब्रिज के पास पुलिस ने पकड़ा, चोरी में प्रयुक्त छह पहिया ट्रक भी बरामद

रोहित अवस्थी

औरैया। कोतवाली औरैया पुलिस ने चोरी के डंपर की ट्रॉली बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नीले रंग की 12 पहिया डंपर ट्रॉली और घटना में इस्तेमाल किया गया छह पहिया ट्रक बरामद किया है। आरोपी की पहचान तेज सिंह (45) पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम पलोखरा, थाना मनसुख का पुरवा, जनपद आगरा, हाल निवासी कस्बा पिनाहट, आगरा के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, कोतवाली औरैया में दर्ज मुकदमा संख्या 713/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी हुए डंपर की ट्रॉली की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर 2026 को कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर हाईवे रोड ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए तेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मौके से चोरी की नीले रंग की 12 पहिया डंपर ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त छह पहिया ट्रक बरामद किया गया।


बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी, महिला उपनिरीक्षक सोनी रावत, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *