आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शरद पूर्णिमा पर बेलवा घाट में हुई 160वीं नारायणी गंडकी महाआरती
- दैनिक लोक भारती
- 26 Oct, 2026
दीप प्रज्वलन, कथा-पूजन और हवन के साथ विश्व शांति की कामना, विशिष्ट प्रतिभाओं को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर के बेलवा घाट परिसर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 160वीं नारायणी गंडकी महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा-पूजन और हवन के माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थरुहट की नायिका कविता थारू, विशिष्ट अतिथि सुमन सिंह, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू देवी, प्रबंध निदेशक संगीत आनंद, थरुहट के निर्माता एचेल थारू, धर्मनाथ काजी, सत्येंद्र सिंह, नमामि गंगे के मुकेश कुमार, चंद्रदेव ठाकुर, भरत सिंह राणा, दीप नारायण कुशवाहा, दिल कुमारी देवी और अविनाश चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि कविता थारू ने कहा कि शरद पूर्णिमा का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। वहीं, रुद्र नेचुरल साबुन एवं शहद उद्योग की निर्मात्री सुमन सिंह ने कहा कि संगम तट पर आयोजित महाआरती में शामिल होना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू देवी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को किया गया सम्मानित
समाजसेवी संगीत आनंद और संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू देवी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कविता थारू, गायिका गीता कुमारी, सुमन सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रदेव ठाकुर, भरत सिंह राणा और दीप नारायण कुशवाहा शामिल रहे।
आयोजन में विशेष सहयोग देने के लिए वाल्मीकि वसुधा परिवार के संचालक विद्यादित्य सिन्हा उर्फ संजू भैया, विजय कुमार, चंद्रदेव ठाकुर, अजय भक्त, लक्ष्मण सोनी, लेखक एम. शफी, धर्मपाल गुरु, वशिष्ठ जी महाराज और पवन भट्टराई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संगीत आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्माता एचेल थारू ने किया। महाप्रसाद की व्यवस्था वी.डी. सिन्हा उर्फ संजू भैया और विजय कुमार की ओर से की गई।
इस अवसर पर गायिका अहिल्या कुमारी, धर्मनाथ काजी, अविनाश चौधरी, संजीव कुमार, निशा कुमारी, उषा देवी, शत्रुघ्न कुमार, सुनील कुमार, मुरारी कुमार, अर्पिता कुमारी, आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी, काजल कुमारी, बेबी कुमारी, अरुण कुमार और अनमोल कुमार सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।
कार्यक्रम के समापन पर ए.डब्ल्यू.पी.एल. के कार्यकर्ता चंद्रदेव ठाकुर, भरत सिंह राणा और दीप नारायण कुशवाहा उर्फ वैद्य जी ने ‘आयुर्वेद वरदान है’ विषय पर अपने विचार रखे तथा श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







