आज की ताजा खबर

शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जुटे गणमान्य लोग, महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को किया याद

top-news

जिलेदार पांडे 

पयागपुर बहराइच। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को ग्राम पंचायत गंगवल में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी बहराइच चंद्रभान सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सुनील चौरसिया तथा एडीओ पंचायत एमपी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा विशेश्वरगंज के मंडल संयोजक शिवम तिवारी, अरुण मिश्रा, ग्राम प्रधान सिराज, घनश्याम साहू, शिशिर गुप्ता और नैन्शी गुप्ता समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रामायण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों का स्मरण किया गया। महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता के रूप में याद करते हुए उनके साहित्यिक एवं आध्यात्मिक योगदान के महत्व को रेखांकित किया गया।

शासन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा उनके विचारों एवं आदर्शों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *