आज की ताजा खबर

अंबेडकरनगर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 75 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे; 7 लाख रुपये की वसूली

top-news

राजेसुल्तानपुर से मकोईया तक एक साथ चला जांच अभियान, बकायेदारों पर विभाग सख्त

अधिशासी अभियंता ने दी चेतावनी, समय पर बिल जमा करें उपभोक्ता; आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए एक ही दिन में कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 75 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए, जबकि बकायेदारों से सात लाख रुपये की वसूली की गई। विभाग की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में हलचल मची रही।


अधिशासी अभियंता ए.के. यादव ने बताया कि उपखंड अधिकारी राधा सिंह और विनोद राणा के नेतृत्व में राजेसुल्तानपुर, किछौछा, जहांगीरगंज, हसवर और मकोईया क्षेत्र में एक साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत कनेक्शनों की जांच करने के साथ बकाया बिलों की स्थिति भी देखी गई।

बकायेदारों पर विभाग की सख्ती, आगे भी चलेगा अभियान

जांच अभियान के दौरान बकाया भुगतान नहीं करने वाले 75 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। वहीं, विद्युत बकायेदारों से कुल सात लाख रुपये की वसूली की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली बिलों की वसूली और कनेक्शनों की जांच के लिए आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

अधिशासी अभियंता ए.के. यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और बिल का भुगतान समय पर करें। उन्होंने कहा कि समय से भुगतान करने पर उपभोक्ता अनावश्यक असुविधा और विभागीय कार्रवाई से बच सकते हैं।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *