आज की ताजा खबर

जायंट्स फेडरेशन-5 के वार्षिक अधिवेशन में 250 सदस्य शामिल, उत्कृष्ट समाजसेवियों को किया सम्मानित

top-news

रोहित अवस्थी 

औरैया। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5 का वार्षिक अधिवेशन औरैया में धूमधाम से संपन्न हुआ। अधिवेशन में आठ राज्यों की 19 यूनिटों के लगभग 250 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और समूहों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक जायंट्स प्रार्थना के साथ किया। फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एसपी चतुर्वेदी ने कहा कि जायंट्स ग्रुप जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करने वाला संगठन है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के लिए मिलने वाले सम्मान सदस्यों को भविष्य में भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।

समारोह में पूनम रावल को जायंट्स गौरव, दीपिका शर्मा और डॉ. उमेश अग्रवाल को जायंट्स रत्न तथा फेडरेशन सचिव नितिन वर्मा, कोऑर्डिनेटर स्मिता यादव और आशा अवस्थी को जायंट्स विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 19 पदाधिकारियों को जायंट्सश्री सम्मान प्रदान किया गया। फेडरेशन अध्यक्ष ने विभिन्न समूहों और काउंसिल सदस्यों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व श्रेष्ठ कला संगम दिबियापुर के कलाकारों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. सुधा चौधरी, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव, डॉ. जीएन अग्रवाल, अपर्णा सिंह और नितिन वर्मा सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन नितिन वर्मा ने किया, जबकि आभार विपिन मित्तल ने व्यक्त किया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *