आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उसावां में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक बब्बू भैया और चेयरपर्सन प्रियंका अनिल सिंह चौहान रहे मौजूद
- दैनिक लोक भारती
- 26 Oct, 2026
परविंदर प्रताप सिंह
बदायूं l दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत उसावां में वाल्मीकि समाज की ओर से आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती का पावन पर्व पूरी श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) और नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रियंका अनिल सिंह चौहान ने सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर विधायक राजीव कुमार सिंह ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इसके उपरांत उन्होंने वाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सभी को जयंती की हार्दिक बधाई दी।
'रामायण' के विचार आज भी प्रासंगिक: विधायक
जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित पावन महाग्रंथ 'रामायण' पूरी मानवता को मर्यादा, सत्य, न्याय और समरसता का मार्ग दिखाता है। उनके विचार और जीवन मूल्य आज के समय में भी समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए अत्यंत प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान, सम्मान और एकजुटता हमारी प्राथमिकता है।
आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में चेयरपर्सन प्रियंका अनिल सिंह चौहान के साथ-साथ बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







