आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अंबेडकरनगर के डॉ. ओंकार नाथ मिश्र को मिली ‘विद्यावाचस्पति’ की प्रतिष्ठित उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर
- दैनिक लोक भारती
- 27 Oct, 2026
पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, मथुरा ने किया सम्मानित
ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार और शैक्षणिक विकास में योगदान को मिली पहचान, लोगों ने दी बधाई
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. ओंकार नाथ मिश्र एडवोकेट को ‘विद्यावाचस्पति’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, मथुरा की ओर से उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि से आलापुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने डॉ. मिश्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक, नई दिल्ली की श्रीमती रेखा चौहान, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. अरविंद कुमार तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, मथुरा के कुलपति डॉ. इंद्रभूषण मिश्रा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने का प्रयास
डॉ. ओंकार नाथ मिश्र क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए भी प्रयासरत हैं। उन्होंने विकासखंड जहांगीरगंज के बिशुनपुर बजदहा में पंडित राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस महाविद्यालय के माध्यम से ग्रामीण अंचल के उन युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें विभिन्न कारणों से आगे की पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे इन प्रयासों को क्षेत्र में सराहना मिल रही है। ‘विद्यावाचस्पति’ की उपाधि मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
डॉ. मिश्र ने जताया आभार
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. ओंकार नाथ मिश्र ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए हर्ष, गौरव और आत्मसंतोष का विषय है। उन्होंने सभी अतिथियों, विद्यापीठ परिवार, सहयोगियों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. मिश्र ने कहा कि ईश्वर की कृपा से शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहना ही उनकी मंगलकामना है। वह पंडित राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज, बिशुनपुर बजदहा, जहांगीरगंज, अंबेडकरनगर के व्यवस्थापक हैं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







