आज की ताजा खबर

ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

top-news

घर से शहर जाते समय हुआ हादसा चालक ट्रैकटर सहित फरार

सुशील मिश्रा

गोसाईंगंज/ सुल्तानपुर । मंगलवार की सुवह लगभग 04 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जब कि, दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बसौढ़ी के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे में दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।


 जानकारी के मुताविक तीन युवक एक  ही बाइक पर सवार हो कर  सुलतानपुर जा रहे थे। सामने से मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे ट्रैकटर ट्राली में बाइक टकरा गई। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी बच्चन निषाद (21), नितिन (23) और विनोद (22) मंगलवार तड़के बाइक से सुल्तानपुर शहर जा रहे थे। वे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बसौढ़ी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में बच्चन निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नितिन और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहाँ पर  चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनोद का उपचार चल रहा है, जो जिंदगी और मौत  के बीच झूल रहा है।

 स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू  कर दी है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।दो युवकों की दुर्घटना में मौत की खबर से महमूदपुर गांव में शोक का माहौल व्याप्त है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *