आज की ताजा खबर

शराब की दुकान के सामने दो युवकों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

top-news

सुशील मिश्रा

भदैया, सुलतानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के दुबेपुर में सोमवार देर रात सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


मृतकों की पहचान वैजापुर गांव निवासी विजय जायसवाल (22) और शिवचंद्र उर्फ डब्बू चौबे (43) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बुलेट मोटरसाइकिल से एक भंडारे में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान दुबेपुर में शराब की दुकान के सामने अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। विजय जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवचंद्र उर्फ डब्बू चौबे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

दोनों युवकों की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस शराब सेवन, सड़क हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *