आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सीतापुर में कार समेत तालाब में डूबे तीन लोग, मौत
- दैनिक लोक भारती
- 27 Oct, 2026
घायल बेटे को देखने बहराइच जा रहे थे पिता और उनके दो साथी, तीन दिन बाद तालाब में मिली कार
दिग्विजय शुक्ला मुन्नन
सीतापुर। घायल बेटे को देखने बहराइच जा रहे पिता और उनके दो साथियों की कार समेत तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों 25 अक्टूबर को सीतापुर से बहराइच के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो सोमवार देर रात कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास सड़क किनारे तालाब में उनकी कार मिली। एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकाली। उसमें तीनों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
मृतकों की पहचान सिधौली क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर निवासी राकेश चौरसिया, रामेंद्र सिंह और अटरिया थाना क्षेत्र के सतीश निर्मल के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटे के घायल होने की सूचना पर निकले थे राकेश
पुलिस के मुताबिक, राकेश चौरसिया को सूचना मिली थी कि बहराइच में रहने वाला उनका बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया है। बेटे का हाल जानने के लिए राकेश अपने साथी रामेंद्र सिंह और कार चालक सतीश निर्मल के साथ 25 अक्टूबर को बहराइच रवाना हुए थे। परिजनों को उम्मीद थी कि तीनों बेटे का हाल जानकर जल्द लौट आएंगे, लेकिन 26 अक्टूबर तक उनके वापस नहीं पहुंचने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने सिधौली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
तीनों की तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद ली। जांच के दौरान मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन रामपुर कला थाना क्षेत्र के कदुनी तक मिली। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गए। पुलिस ने सिधौली-बिसवां मार्ग स्थित रेडिको खेतान फैक्ट्री के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। फुटेज में कार दिखाई देने के बाद पुलिस ने तलाश तेज कर दी। इसी दौरान कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास सड़क किनारे तालाब में कार होने की जानकारी मिली।
क्रेन से बाहर निकाली गई कार
सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया। सोमवार देर रात एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया। पानी में कार होने की पुष्टि के बाद क्रेन मंगाई गई। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया तो उसमें तीनों के शव मिले।
कमलापुर थाना प्रभारी अतुल चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती तौर पर चालक को नींद आने के कारण दुर्घटना होने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







