आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जनगणना-2027 की तैयारी तेज, आंकड़ों में चूक हुई तो प्रभावित होंगी विकास की योजनाएं
- दैनिक लोक भारती
- 27 Oct, 2026
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ, स्वगणना अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने और सूचनाओं की शुद्धता पर दिया जोर
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l देश की आबादी का सटीक आकलन करने और भविष्य की विकास योजनाओं को मजबूत आधार देने के लिए जनगणना-2027 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जनगणना के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद में कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता सर्वोपरि है। सूचनाओं के संकलन से लेकर डिजिटल प्रविष्टि तक प्रत्येक स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जाए, ताकि गणना कार्य विश्वसनीय और त्रुटिरहित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना महज आबादी की गिनती करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश और जनपद के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाएं तैयार करने, सरकारी संसाधनों का उचित वितरण करने और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी बनाने में मदद मिलती है। ऐसे में जनगणना कार्य से जुड़े प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करना होगा।
उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में संबंधित कार्मिकों ने सराहनीय कार्य किया है। अब दूसरे चरण में भी इसी तत्परता और कार्यकुशलता के साथ निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जाए। गणना के दौरान प्राप्त सूचनाओं को सावधानीपूर्वक दर्ज किया जाए और डिजिटल फीडिंग में विशेष सतर्कता बरती जाए। किसी भी जानकारी को दर्ज करने में जल्दबाजी न करें, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आंकड़ों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करें।
स्वगणना अभियान में बढ़ाएं जनभागीदारी
जिलाधिकारी ने स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वगणना की प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी दी जाए और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए। जनभागीदारी बढ़ने से गणना प्रक्रिया को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी। इसके लिए संबंधित कार्मिक अपने स्तर से जागरूकता बढ़ाएं और नागरिकों की शंकाओं का समाधान करें।
प्रशिक्षण में समझें बारीकियां, कार्यक्षेत्र में दिखे दक्षता
डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण को औपचारिकता तक सीमित न रखें। जनगणना से जुड़े दिशा-निर्देशों, तकनीकी प्रक्रियाओं और सूचनाओं के संकलन के तरीकों को गंभीरता से समझें। किसी भी बिंदु पर संशय होने पर प्रशिक्षकों से जानकारी प्राप्त करें, ताकि क्षेत्र में गणना के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी करने और कार्य को समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जनगणना प्रभारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए जनपद में तैयारियां की जा रही हैं। गणना ब्लॉकों के गठन और आवंटन से लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति तथा प्रशिक्षण तक की व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर तहसीलदार सदर विक्रम सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव सिंह, जनगणना प्रभारी पारखी भार्गव सहित संबंधित अधिकारी, प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Ajay Raj Singh
1/539 Awas Vikas colony Farrukhabad Uttar Pradesh 209625

ई_पेपर







