आज की ताजा खबर

ईट भट्टे पर लेबर लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी बच्चों सहित दर्जनों घायल

top-news

युधिष्ठिर सिंह

बल्दीराय सुल्तानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र से गुज़री पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 86 पर मंगलवार लगभग साढ़े तीन बजे एक डबल डेकर बस दोअनियंत्रित होकर नीचे पलट गई जिसमें बच्चों सहित पच्चीसो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिहार से ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर लखनऊ व बाराबंकी जा रही डबल डेकर बस संख्या (BR03PA6789)

 चालक के नींद में आने से अनियंत्रित होकर हलियापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 86 रामपुर बबुआन के पास मंगलवार लगभग साढ़े तीन बजे डिवाइडर तोड़ते हुए  नीचे पलट गई बस पलटते ही बस में सवार लोगों में हड़कंप मच गया किसी तरह बस से महिलाएं व बच्चे बाहर निकाले गए बस में सवार बच्चों महिलाओं सहित पच्चीसो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए


जिनमें विक्की, बाल्मीकी, मीरा देवी, मनोज, प्रमोद,राखी कुमारी, ऊषा देवी,सनोज, राजू, गंगा, शुभा कुमारी, सोनाली देवी, गोरे, बजरंगी, सहित पच्चीसो लोग घायल हुए जिनमें अरविंद (45 वर्ष )पुत्र बाले माझे निवासी नया सिसुमा जनपद  नेवादा बिहार तथा पिंकी देवी( 43 वर्ष )पत्नी अरविंद का हाथ कट गया है।

जिन्हें सूचना पर पहुंची यूपीडा की बचाव टीम व स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाज हेतु एम्बुलेंस द्वारा सौ शैय्या पिठला कुमार गंज जनपद अयोध्या भिजवाया गया। बस में सवार एक मजदूर राकेश के अनुसार बस में महिलाओं बच्चों सहित लगभग दो सौ लोग सवार थे उक्त सभी लखनऊ के किसी ईट भट्ठे पर दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहे थे।अब सवाल यह है कि जब डबल डेकर बस 65से  66यात्रियों के लिए पास होती है तो उसमें दो सौ लोगों को कैसे लाया गया आखिर बस बिहार से

जनपद सुल्तानपुर के हलियापुर क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई तब पता चला आखिर बस बिना जांच कैसे बिहार बार्डर पार करते हुए कई जनपदों को पार कर हलियापुर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई जोकि प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजों पर धर्म कांटे लगे हुए हैं कि वाहनों का तोल कर ओवर लोड वाहनों का चालान किया जा सके तो आखिर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोल पर कैसे इंटर हुई जिससे

टोल कर्मियों की भूमिका भी संदेहास्पद लग रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *