आज की ताजा खबर

अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 अतिरिक्त सीटों के लिए निरीक्षण, मंजूरी मिली तो 150 होगी कुल क्षमता

top-news

शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की समिति ने परखी व्यवस्थाएं

आधारभूत ढांचे, चिकित्सकीय सुविधाओं और मानव संसाधन का हुआ आकलन, अंतिम फैसला सक्षम प्राधिकारी के हाथ में

लालमणि गोंड

आलापुर अंबेडकर l  नगर महमाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज अम्बेडकर नगर में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों के लिए स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों द्वारा संपन्न हुआ। मालूम हो महमाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027–28 के लिए एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सीटों में वृद्धि के प्रस्ताव के संबंध में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा गठित स्थलीय निरीक्षण समिति ने आज महाविद्यालय का निरीक्षण किया।


विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति में डॉ. दिनेश कुमार सिंह, प्रोफेसर एवं विभाग के अध्यक्ष इम्यूनोहीमैटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन; डॉ. पारस खर्बंदा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी; तथा डॉ. अरविंद कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जनरल मेडिसिन शामिल रहे। तीनों विशेषज्ञ राजर्षि दशरथ स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अयोध्या से हैं।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में वर्तमान 100 एमबीबीएस सीटों में 50 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि के प्रस्ताव के अंतर्गत उपलब्ध शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय सुविधाओं,आधारभूत संरचना, मानव संसाधन तथा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के निर्धारित मानकों केअनुपालन का आकलन करना था।

निरीक्षण के दौरान समिति ने निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अभिलेखों एवं सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी रिपोर्ट संबंधित विश्वविद्यालय एवं सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी। इस निरीक्षण से महाविद्यालय में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। वर्तमान में 100 एमबीबीएस सीटों के सापेक्ष 50 अतिरिक्त सीटों का प्रस्ताव विचाराधीन है, जिससे स्वीकृति मिलने पर कुल क्षमता 150 सीटें हो सकेगी। महाविद्यालय प्रशासन ने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अतिरिक्त सीटों की अंतिम स्वीकृति संबंधित सक्षम प्राधिकारी के निर्णय के अधीन है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *