आज की ताजा खबर

प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों का विवरण वेबसाइट पर करें अपलोड

top-news

अल्पसंख्यक कोटे से डीएलएड में प्रवेश लेने वालों की स्वीकृति डायट से कराये : सचिव

कहा कि प्रवेश की सूची को कालेज की लागिन से 12 नवंबर तक करना है अपलोड

डायट ने प्रवेश को स्वीकृति नहीं दी तो अभ्यर्थी का प्रवेश मान्य नहीं होगा : राजेन्द्र प्रताप

 पवन द्विवेदी

 प्रयागराज l डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश/ चयन प्रक्रिया के तहत अल्पसंख्यक संस्थान 50 प्रतिशत सीटों पर अल्पसंख्यक कोटे के तहत प्रवेश ले सकते हैं। इसका विवरण उन्हें आनलाइन फीड करना है। डीएलएड में लिए गए प्रवेश की स्वीकृति संस्थानों को डायट से करानी अनिवार्य है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उ प्र प्रयागराज (पीएनपी ) के सचिव राजेंद्र प्रताप ने आज सभी कालेजों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों का विवरण वेबसाइट https://updeled.gov.in पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। प्रवेश की सूची को कालेज की लागिन से 12 नवंबर तक अपलोड करना है। उसके बाद सभी जिलों के डायट अल्पसंख्यक कालेजों की ओर से जारी चयनित अभ्यर्थियों की सूची के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान करते हुए प्रवेश को आनलाइन स्वीकृत करेंगे। इसके लिए 28 अक्टूबर से 14 नवंबर तक का समय दिया गया है।

सचिव राजेंद्र प्रताप ने कहा कि यदि डायट ने अल्प संख्यक कोटे के तहत लिए गए प्रवेश को स्वीकृति नहीं दी तो अभ्यर्थी का प्रवेश मान्य नहीं होगा।

पीएनपी सचिव राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि डीएलएड कीकुल सीट  239500 है। प्रदेश में 67 डायट है जिसमें 10500 सीटें है जबकि  निजी क्षेत्र में कुल कालेजों की संख्या 3103 और अल्पसंख्यक संस्थान  253 है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *