आज की ताजा खबर

वाहन चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

top-news

कमल अग्रवाल टांडा

टांडा अंबेडकरनगर। अपराधों की रोकथाम के क्रम मे कोतवाली टांडा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक शिव बख्श सिंह व कांस्टेबल नितिन यादव क्षेत्र मे वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे एक युवक को पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध धारदार हथियार चाकू बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की शिनाक्त कुलदीप कुमार (24) पुत्र बाबूराम रैदास निवासी ग्राम धौरहरा थाना टाण्डा के रूप मे हुई है।प्रकरण के संबंध में स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0-250/26, धारा-4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *