आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अंबेडकरनगर: 11 साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, टांडा पुलिस ने लखनऊ से दबोचा
- दैनिक लोक भारती
- 27 Oct, 2026
वर्ष 2015 में दर्ज मुकदमे में आरोपी चल रहा था फरार, न्यायालय से जारी था गिरफ्तारी वारंट
कुर्की की कार्रवाई के बाद पुलिस ने घोषित किया था इनाम, गिरफ्तारी के बाद न्यायालय भेजा गया आरोपी
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली पुलिस ने करीब 11 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में टांडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए चालान भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कुमार वर्मा पुत्र रमापति वर्मा निवासी ग्राम जमालापुर, थाना कोतवाली टांडा, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। उसे बीती रात लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट, सेक्टर-1, ब्लॉक-ए एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया।
वर्ष 2015 के मुकदमे में चल रहा था फरार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ टांडा कोतवाली में मुकदमा संख्या 29/2015 दर्ज है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 406 और 506 के साथ एससी-एसटी अधिनियम की धारा 3(1)(10) के तहत आरोप दर्ज किए गए थे।
मामले में लंबे समय से फरार रहने के कारण आरोपी के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से धारा 82 और 83 के तहत कुर्की संबंधी कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई गई थी। पुलिस के अनुसार, फरारी के मामले में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद संबंधित न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
एसपी ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद टांडा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार पाल तथा सिपाही उमाकांत यादव और पिंटू कुमार शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय की प्रक्रिया के लिए भेज दिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







