आज की ताजा खबर

रुहाई मुहाल के गोदाम में छापा, 181 किलो से अधिक अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया। दीपावली के बाद भी अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। कोतवाली औरैया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुहाई मुहाल स्थित श्याम मिष्ठान भंडार के गोदाम में छापा मारकर 181.590 किलोग्राम अवैध पटाखे और आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात करीब 11:20 बजे की गई कार्रवाई के दौरान वैभव गुप्ता (29) पुत्र रामप्रकाश गुप्ता निवासी रुहाई मुहाल, कोतवाली औरैया को हिरासत में लिया गया। गोदाम से विभिन्न कंपनियों के छोटे-बड़े पटाखे, फुलझड़ियां, रॉकेट और अन्य प्रकार की आतिशबाजी बरामद हुई। यह सामग्री आठ बोरियों में रखी गई थी, जिसका कुल वजन 181.590 किलोग्राम बताया गया है।

मामले में कोतवाली औरैया में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 724/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9(ख)2 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध विस्फोटक पदार्थों और पटाखों के निर्माण एवं भंडारण के खिलाफ अभियान के तहत की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मंगल सिंह और उपनिरीक्षक संजीव कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *