आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम आवास के सामने सिपाही पर जानलेवा हमला, सिर में 19 टांके
- दैनिक लोक भारती
- 28 Oct, 2026
सादी वर्दी में वीआईपी-मेला ड्यूटी पर तैनात था सिपाही, डीएम आवास से बस अड्डे तक थी जिम्मेदारी; डीजे रोकने पर भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीएम आवास से लेकर सुलतानपुर बस अड्डे तक सादी वर्दी में वीआईपी एवं मेला ड्यूटी पर तैनात न्यायालय सुरक्षा के सिपाही पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। डीएम आवास के सामने मुख्य मार्ग पर डीजे कॉम्पटीशन के चलते यातायात बाधित होने पर रास्ता खाली कराने पहुंचे सिपाही को भीड़ ने कथित तौर पर घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में सिपाही के सिर में तीन जगह गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सिर में 19 टांके लगाए गए। मामले में पीड़ित सिपाही अश्वनी मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने 15 नामजद समेत 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू की है।
सादी वर्दी में वीआईपी और मेला ड्यूटी पर था सिपाही
मूल रूप से प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले आरक्षी अश्वनी मिश्रा सुलतानपुर में न्यायालय सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर उनकी सादी वर्दी में वीआईपी/मेला ड्यूटी लगाई गई थी। उनकी ड्यूटी का क्षेत्र डीएम आवास से लेकर सुलतानपुर बस अड्डे तक निर्धारित था।
26-27 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे ड्यूटी के दौरान डीएम आवास के सामने मुख्य मार्ग पर तीन डीजे वाहनों को खड़ा कर डीजे कॉम्पटीशन कराया जा रहा था। पीड़ित की तहरीर के अनुसार, इससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया था और रोडवेज बसों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।
रास्ता खाली कराने को कहा तो बढ़ा विवाद
पीड़ित सिपाही की तहरीर के मुताबिक, उन्होंने मौके पर पहुंचकर डीजे और ट्रैक्टर को आगे बढ़ाने तथा मुख्य मार्ग खाली कराने को कहा। सिपाही ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह पुलिस विभाग में तैनात हैं और यातायात सुचारु कराने के लिए रास्ता खाली कराया जाना जरूरी है।
तहरीर के अनुसार, इसी बात को लेकर दुर्गा माता पूजा समिति के पदाधिकारियों समेत कई लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और सिपाही को घेर लिया।
सड़क पर गिराकर पीटा, बचने भागे तो पीछा कर हमला
पीड़ित की तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा तथा लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। जान बचाने के लिए सिपाही रोडवेज की तरफ बढ़े तो आरोप है कि हमलावरों ने उनका पीछा किया और दोबारा हमला कर दिया।
इसी दौरान सिपाही के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। मौके पर अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
अस्पताल में उपचार, सिर में लगे 19 टांके
घटना की सूचना मिलते ही QRT और आरक्षी सूरज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। सिर की गंभीर चोटों के चलते 19 टांके लगाए गए।
पीड़ित की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा
कोतवाली नगर पुलिस ने पीड़ित आरक्षी अश्वनी मिश्रा की तहरीर के आधार पर BNS की धारा 3(5), 109, 121(1), 118(2), 132, 126(2), 351(3) और 352 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमे में 15 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि करीब 25-30 अज्ञात लोगों का भी उल्लेख किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और अज्ञात लोगों की पहचान के लिए कार्रवाई कर रही है।
डीएम आवास के सामने, सादी वर्दी में वीआईपी एवं मेला ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर हुए इस कथित हमले ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







