आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अंबेडकरनगर की रामलीला में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम युवक जाने आलम ने निभाया राजा जनक का किरदार
- दैनिक लोक भारती
- 28 Oct, 2026
कोहड़ा बृजभानपुर इमिलिया में धनुष यज्ञ और राम विवाह का हुआ मंचन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां
गांव के कलाकारों की प्रस्तुति देखने उमड़े दर्शक, सीता-राम के जयकारों से गूंजा पंडाल
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। कोहड़ा बृजभानपुर इमिलिया में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। गांव के कलाकारों ने अपने अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। आयोजन में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द की झलक भी देखने को मिली।
रामलीला में मुस्लिम युवक जाने आलम ने राजा जनक की भूमिका निभाई। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। राजा जनक के किरदार में उनकी प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, गांव के संग्राम शर्मा ने रावण की भूमिका निभाकर मंचन को प्रभावशाली बनाया।
परशुराम-लक्ष्मण संवाद पर दर्शकों ने बजाई तालियां
धनुष यज्ञ के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण के बीच तीखे संवादों का मंचन किया गया। दोनों पात्रों के बीच हुई नोकझोंक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही बाणासुर और रावण के बीच संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहा।
धनुष यज्ञ के बाद सीता स्वयंवर और राम विवाह प्रसंग का मंचन हुआ। इस दौरान पंडाल में मौजूद दर्शक सीता-राम के जयकारे लगाने लगे। गांव के कलाकारों की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया।
रामलीला सामाजिक एकता और आदर्श जीवन का संदेश देती है
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज को आदर्श जीवन जीने की सीख भी देती है। भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों से लोगों को प्रेरणा मिलती है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
कोहड़ा बृजभानपुर इमिलिया की रामलीला में विभिन्न समुदायों के लोगों की भागीदारी सामाजिक एकता का संदेश दे रही है। कलाकारों के अभिनय और दर्शकों के उत्साह से आयोजन का माहौल भक्तिमय बना रहा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







