आज की ताजा खबर

बाजरे के खेत में खुले कुएं में गिरा बकरी व्यापारी, मौत

top-news

बकरियां चराते समय हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

ऋषि मिश्रा

फफूंद, औरैया। थाना क्षेत्र में मुरादगंज मार्ग पर उजीतीपुर गांव के पास बुधवार शाम बाजरे के खेत में खुले कुएं में गिरकर 39 वर्षीय बकरी व्यापारी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।


मोहल्ला मोतीपुर निवासी विपिन उर्फ लल्ली पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर दयाल बकरी का व्यापार करता था। बुधवार शाम वह बकरियां चराने के लिए घर से निकला था। उजीतीपुर गांव के पास श्याम सुंदर के बाजरे के खेत में बकरियां चराते समय वह खुले कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पास में बकरियां चरा रहे लोगों ने घटना देखी तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, कुआं जमीन के समतल होने के कारण दिखाई नहीं देता है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कुएं को जाली लगाकर बंद कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। मृतक की शादी नहीं हुई थी।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *