आज की ताजा खबर

बेसिक शिक्षा की भर्ती में छूट, आवेदन की तिथि बढी :

top-news

आयोग अध्यक्ष डा प्रशांत कुमार ने जारी किया निर्देश

सम्बद्ध प्राइमरी सहायक अध्यापक भर्ती में विशेष शिक्षा डिप्लोमा व बीएलएड भी शामिल

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक बढी, 7 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

लिखित परीक्षा की तिथियों में बदलाव नहीं, 3 -  4 दिसंबर को होगी परीक्षा : अध्यक्ष डा प्रशांत कुमार

पवन द्विवेदी 

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शहरी (Urban) तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के सम्बद्ध प्राइमरी प्रभाग में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती (विज्ञापन संख्या- 05/2026) की निर्धारित शैक्षिक अर्हताओं में आज महत्वपूर्ण संशोधन किया है।  उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश तथा शासन के अनुमोदन के क्रम में अब सम्बद्ध प्राइमरी सहायक अध्यापक पद के लिए विशेष शिक्षा में डिप्लोमा तथा बी.एल.एड. उपाधिधारकों को भी औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने आज बताया है कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा याचिका संख्या (Writ-A No.-16588 of 2026) में 24 अक्टूबर 2026 को पारित आदेश एवं उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा के पत्र के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) पद की मान्य अर्हताओं में भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) तथा 04 वर्षीय प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी-एल-एड) नामक दो योग्यताओं को सम्मिलित किया गया है।

चयन  आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि अर्हताओं के विस्तार के फलस्वरूप इन दोनों योग्यताओं के आधार पर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन की तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। विज्ञापन संख्या- 05/2026 के अंतर्गत सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) पद हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, जो पूर्व में 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी, उसे एक सप्ताह के लिए विस्तारित करते हुए अब 04 नवम्बर 2026 कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अपने भरे हुए ऑनलाइन आवेदन-पत्र में त्रुटि सुधार/संशोधन करने के लिए 07 नवम्बर 2026 तक का अवसर प्रदान किया गया है। लिखित परीक्षा के पूर्व घोषित कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।  विज्ञापन से संबंधित लिखित परीक्षा अपनी पूर्व निर्धारित तिथियों 03 एवं 04 दिसम्बर 2026 को ही प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न कराई जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *