आज की ताजा खबर

नानी के घर आए 20 वर्षीय युवक का खेत में पेड़ पर लटका मिला शव

top-news

शव के पास मिला सुसाइड नोट, मारपीट और धमकाने का जिक्र; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

रोहित अवस्थी 

अयाना, औरैया। थाना क्षेत्र के कुंवरदेवपुर गांव में नानी के घर आए 20 वर्षीय युवक का शव बुधवार रात गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मारपीट और धमकाने का जिक्र होने की बात सामने आई है।


अजीतमल थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी ऋषभ पुत्र सर्वेश कुमार चार दिन पहले अयाना थाना क्षेत्र के कुंवरदेवपुर गांव में अपनी नानी रेशमा देवी के घर आया था। उसके चचेरे नाना सर्वेश ने बताया कि वह अपनी बेटी जूली की शादी में शामिल होने के लिए चिचौली में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में गए थे। घर पर रेशमा देवी अकेली थीं। शाम को जब वह वापस लौटे तो ऋषभ घर पर नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास के खेतों में उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान अयोध्या प्रसाद के खेत में आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे ऋषभ का शव लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां सोनी देवी, भाई हिमांशु, बहन दिव्यांशी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोनी देवी ने बताया कि उनका बेटा अविवाहित था।


सुसाइड नोट की लिखावट समझने में परेशानी

बृहस्पतिवार को सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसकी लिखावट पढ़ने में स्पष्ट समझ में नहीं आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *