आज की ताजा खबर

करवा चौथ पर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

top-news

दिल्ली से साढ़ू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था गांव, सीएचसी दिबियापुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

ऋषि मिश्रा

फफूंद, औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया गया कि करवा चौथ के दिन पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ममरेजपुर गांव निवासी मोनू कुमार (36) पुत्र जामवंत दोहरे दिल्ली की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई पवन कुमार और अंशुल कुमार हैं, जबकि बहन शालिनी की शादी हो चुकी है। मोनू की शादी करीब दो साल पहले हुई थी।


जन्मदिन में शामिल होने आया था गांव

परिजनों के मुताबिक, मोनू बुधवार को दिल्ली से अपने साढ़ू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था। इसके बाद वह लोहरई गांव स्थित अपने साढ़ू के घर चला गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे करवा चौथ के दिन किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकल गया और जहरीला पदार्थ खा लिया।

काफी देर तक तलाश करने के बाद परिजनों को मोनू दोपहर करीब दो बजे गंभीर हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल सीएचसी दिबियापुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *