आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कोहड़ा बृजभानपुर इमिलिया की रामलीला में राम विवाह प्रसंग ने मोहा मन, अवधी गारी पर खूब हंसे दर्शक
- दैनिक लोक भारती
- 29 Oct, 2026
खिचड़ी खाने से कोहबर तक की रस्मों का हुआ मंचन, हिंदू-मुस्लिम कलाकारों की भागीदारी बनी आपसी सौहार्द की मिसाल
लालमणि गोंड
आलापुर, अंबेडकर नगर। रामलीला समिति कोहड़ा बृजभानपुर इमिलिया की ओर से आयोजित श्रीरामलीला के चौथे दिन राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। गांव के कलाकारों ने विवाह की पारंपरिक रस्मों को जीवंत करते हुए खिचड़ी खाने से लेकर कोहबर तक की परंपराओं का चित्रण किया। अवधी गारी, सीता की सखियों की हंसी-ठिठोली और विवाह के पारंपरिक रीति-रिवाजों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
सीता स्वयंवर के बाद राम विवाह की रस्मों के मंचन में स्थानीय संस्कृति और अवधी परंपराओं की झलक देखने को मिली। खिचड़ी खाने के दौरान गाई जाने वाली अवधी गारी और कोहबर में सीता-राम के साथ सखियों की नोकझोंक ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कलाकारों के अभिनय पर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
हिंदू-मुस्लिम कलाकार मिलकर दे रहे सामाजिक सौहार्द का संदेश
इस रामलीला की खास बात यह है कि इसमें हिंदू और मुस्लिम समाज के कलाकार मिलकर मंचन कर रहे हैं। समिति के माध्यम से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिल रही है। अलग-अलग पात्रों में स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
एलआईसी अभिकर्ता अमरदीप गोंड राजा जनक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पत्रकार शिवकुमार शर्मा पंडित जी के चरित्र में नजर आ रहे हैं। गांव के शिक्षक संग्राम शर्मा रावण की भूमिका को जीवंत बनाने में जुटे हैं। स्थानीय कलाकारों की भागीदारी से रामलीला के प्रति ग्रामीणों का उत्साह लगातार बना हुआ है।
रामलीला समिति के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमें अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और पूर्वजों से मिले संस्कारों से जोड़ती है। इसके माध्यम से लोगों को आदर्श जीवन जीने और मर्यादाओं का पालन करने की सीख मिलती है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







