आज की ताजा खबर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

top-news

दवा लेने बाजार जा रहे मुकेश को राधाकृष्ण इंटर कॉलेज के पास मारी टक्कर, चिचौली में उपचार के दौरान तोड़ा दम

ऋषि मिश्रा

फफूंद, औरैया। थाना क्षेत्र के जैतपुर फफूंद के डेरा बंजारन निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र यशपाल सिंह नायक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार शाम वह बाइक से दवा लेने बाजार जा रहे थे। राधाकृष्ण इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें चिचौली रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

मुकेश की मौत से पत्नी सुमन देवी, आठ वर्षीय बेटी अंशिका और पांच वर्षीय बेटे कान्हा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *