आज की ताजा खबर

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, बनारसी दास मोहल्ले महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

top-news

रोहित अवस्थी  

औरैया। शहर के बनारसी दास मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद 10 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


बनारसी दास निवासी मुकेश कुमार की पत्नी निर्मला ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगा ली। परिजन उन्हें आनन-फानन में 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अस्पताल से पुलिस को फौती मेमो के जरिए महिला की मौत की सूचना मिली।

बताया गया कि निर्मला मूल रूप से बिहार के पटना जिले के फतुहा की रहने वाली थीं। करीब 14 वर्ष पहले उनकी शादी बनारसी दास निवासी मुकेश कुमार पुत्र शिवनाथ प्रसाद के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय बेटी सोनम और आठ वर्षीय बेटा मयंक शामिल हैं। मां की अचानक मौत से दोनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं।

सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक सोनी रावत महिला पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *